फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र्रीय राजमार्ग पर जीप की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम त्रिमोहानी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर रविवार देरशाम तेज रफ्तार जीप ने एक युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर मौके से भागने में सफल रहा। उधर घटना से आक्रोशित लोगों ने मार्ग जाम करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मामला टांडा कोतवाली क्षेत्र का है। रविवार देरशाम हंसवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम रवैयामाफी निवासी रामभवन यादव (35) कहीं जा रहा था। इसी बीच जब वह त्रिमोहानी राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आस पास के लोग जब तक उसे कहीं इलाज के लिए ले जाते तब तक उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पहुंच गए, और सड़क जाम करने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच टांडा कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। मामले में समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए ग्रामीणों को वापस गांव भेज दिया। कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है, जल्द ही मामले में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें