फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस के एक कक्ष में लगी आग, दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा के पास आशीर्वाद गेस्ट हाउस के एक कक्ष में सोमवार रात रसोई गैस सिलेंडर के फटने से आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब तक फायर कर्मचारी आग पर काबू पाते, तब तक 12 हजार रुपये नगदी के साथ ही कक्ष में रखे सभी सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग से लगभग दो लाख की संपत्ति को नुकसान हुआ।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस के एक कमरे में दो सगे भाई अंकित पांडेय व अमित पांडेय अपने मित्र आशुतोष पाठक के साथ लंबे समय से रह रहे हैं। वे सभी गेस्ट हाउस के पास ही एक कोचिंग का संचालन करते हैं। प्रतिदिन की तरह सोमवार रात लगभग 9 बजे कक्ष में ही रसोई गैस सिलेंडर पर खाना बना रहे थे। बताया जाता है कि इसी बीच गैस के रिसाव होने पर आग लग गई। आग की लपटें उठती देख खाना बना रहे दोनों भाई गुहार मचाते हुए कमरे के बाहर की तरफ भागे। इसी बीच तेज आवाज के साथ सिलेंडर फट गया, जिससे आग पूरे कमरे में फैल गई। यह देख मौके पर अफरातफरी मच गई।

भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र होने के चलते बड़ी संख्या में लोग गेस्ट हाउस के सामने एकत्र हो गए। इसी बीच पहुंचे फायर कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग आधा घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कमरे में रखा समूचा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित के अनुसार 12 हजार रुपये नगदी के साथ ही तीन लैपटॉप, बेड, कपड़े, एक मोबाइल आदि जलकर राख हो गए। आग की घटना में लगभग 2 लाख की संपत्ति को नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें