फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में हमला, दंपति हुए गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला, दोनों गंभीर
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। भूमि विवाद को लेकर सोमवार देर शाम कुछ लोगों ने दंपती पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को भीटी सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


भीटी थाना क्षेत्र के चंदौका गांव निवासी जयप्रकाश दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार देर शाम विपक्षी उसके घर के सामने स्थित आबादी की भूमि पर जेसीबी लगाकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन



विरोध करने पर विपक्षियों ने जयप्रकाश के पिता राम गंभीर व मां सरस्वती पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों लोगों को बेहोशी की हालत में सीएचसी भीटी ले जाया गया।
विज्ञापन



वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर वंशराज पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें