फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग बूथ दूर बनाने पर ग्रामीणों ने दी मतदान न करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। विकास खंड बसखारी के ग्राम पंचायत डोडो के ग्रामवासियों ने पोलिंग बूथ को साढ़े तीन किलोमीटर दूर बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि गांव के प्राथमिक विद्यालय पर पोलिंग बूथ नही बनाया गया तो वह मतदान नहीं करेंगे।
विज्ञापन


गांव के अब्दुल कलाम, मोहम्मद बख्शीश, अब्दुल वइद, लालजी, रेहान खान सिद्दीकी, मोहम्मद आसिफ, मो. सादिक, सुनील कुमार, कुमैल अहमद, मोहम्मद सगीर, सादिक, पूरन चंद, बाबूराम, रामनाथ, अयाज अहमद ने कहा कि प्रशासन गांव में पोलिंग बूथ बनाने में ग्रामीणों के हितों की अनदेखी कर रहा है। पिछले कई चुनाव से गांव के इसी प्राथमिक विद्यालय में पोलिंग बूथ बनता आ रहा है।

इस बार मनमाने तरीके से पोलिंग बूथ को साढ़े 3 किलोमीटर दूर एदिलपुर में बना दिया गया है। इससे मतदाताओं को मतदान करने में काफी दिक्कत होगी। ग्रामीणों ने कहा कि यदि गांव में पोलिंग बूथ नही बनाया गया तो वह मतदान न करने के लिए विवश होंगे। वहीं, टांडा एसडीएम एमपी सिंह ने का कहना है कि पोलिंग बूथ चुनाव आयोग के नियमानुसार बनाया गया है। ग्रामीण जिस प्राथमिक विद्यालय पर पोलिंग बूथ बनाने की मांग कर रहे हैं, वह विद्यालय भवन एनएच 233 के अधिग्रहण में चला गया है। उसके जल्द टूटने की संभावना है। ऐसे में उसे पोलिंग बूथ बनाया जाना उचित नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें