फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए अन्तर्जनपदीय गैंग के चार शातिर लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुठभेड़ में पुलिस ने अंतर्जनपदीय गैंग के चार लुटेरों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 13 हजार रुपये नकद, चोरी की एक बाइक, तीन असलहे तथा सात जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस की मानें तो इन सभी आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन

मालीपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई लूट के खुलासे को लेकर सक्रिय पुलिस टीम को अंतत: बड़ी कामयाबी हाथ लग गई।

सीओ जलालपुर अमरबहादुर के नेतृत्व में कई दिनों से की जा रही घेराबंदी व सुरागरसी के बीच स्वॉट टीम, सर्विलांस सेल व मालीपुर पुलिस ने सोमवार रात मालीपुर के निकट चार बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पकड़े जाने से बचने के लिए फायरिंग भी की। हालांकि बड़ी तादाद में मौजूद पुलिस बल ने आजमगढ़ के कोल निवासी विजय यादव, पवई थाने के भुल्लरपुर निवासी जिलाजीत सिंह, गोंडा जनपद के परसपुर ककरहा निवासी विनय प्रताप सिंह, अंबेडकरनगर के बेवाना थाना के रामपुर सकरवारी निवासी राजकुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, 315 बोर का दो तमंचा, 32 बोर की एक पिस्टल तथा सात कारतूस बरामद किया गया। बदमाशों के कब्जे से मालीपुर में हुई लूट में से 12 हजार रुपये तथा सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर में हुई छिनैती में से 1220 रुपये भी बरामद हुए।

पुलिस लाइंस में सोमवार को एएसपी अशोक कुमार राय ने सीओ अमर बहादुर की मौजूदगी में बताया कि पकड़े गए बदमाशों का एक संगठित गिरोह है, जो अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, जौनपुर व आजमगढ़ समेत अन्य जनपदों में बैंक की रेकी कर लूट व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। पुलिस टीम में स्वॉट व सर्विलांस प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह, एसओ मालीपुर रामनिवास, दरोगा जयप्रकाश यादव, सिपाही उमेश यादव, हरिकेश, जितेंद्र कुमार गौड़, विकास ओझा, सुनील चौहान, अनिमेष सिंह, पुनीत गुप्त, जावेद, प्रदीप सिंह व राजेश यादव आदि मौजूद रहे। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने टीम को बीस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन


चारों पर दर्ज हैं 20 मुकदमे
पकड़े गए बदमाशों में विजय यादव पर लूट, छिनैती व हत्या के प्रयास आदि धाराओं में कुल सात मुकदमे अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर में दर्ज हैं। जिलाजीत पर लूट, छिनैती व हत्या के प्रयास के कुल तीन मुकदमे अंबेडकरनगर में दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर राजकुमार वर्मा पर अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर में लूट व छिनैती आदि के सात मुकदमे दर्ज हैं। विनय प्रताप पर अंबेडकरनगर में लूट व जान लेवा हमले तथा आर्म्स एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें