फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा पशुओं से लदा वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाने की पुलिस टीम ने शनिवार रात घेराबंदी कर पशुओं से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। चालक व व्यापारी गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने वाहन से 6 वध प्रतिबंधित पशु बरामद किए। बाद में महरुआ पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


शनिवार रात दस बजे करीब महरुआ पुलिस को जानकारी हुई कि पशुओं से भरा एक वाहन जा रहा है, जिसमें अवैध ढंग से पशु कारोबार करने वाले व्यापारी भी मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अश्विनी विश्वकर्मा ने, दरोगा रामविशाल सिंह, उदय सिंह व मनोज आदि के साथ मथानी पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी। इसी बीच एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई पड़ी, लेकिन इशारा करने के बावजूद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी।

पुलिस टीम ने पीछा शुरू कर दिया। पुलिस को रोकने के लिए ईंट-पत्थर भी फेंके। कुछ देर बाद पकड़े जाने के भय से वाहन को सड़क पर ही खड़ा कर चालक तथा व्यापारी अंधेरे का फायदा उठाकर गन्ने के खेत में चले गए। पुलिस टीम ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वाहन को पशुओं समेत थाने लाया गया। वहां छह गोवंशीय पशु बरामद हुए। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें