फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में जेसीबी समेत दो टै्क्ट्रर ट्राली सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन में जेसीबी समेत दो टै्क्ट्रर ट्राली सीज
विज्ञापन


टांडा। एसडीएम के नेतृत्व में मंगलवार को राजस्व व पुलिस टीम ने एक तालाब से मिट्टी खनन करते समय एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर एसडीएम कोमल यादव को सूचना मिली कि कुछ लोग मनमाने तरीके से तालाब की भूमि से मिट्टी खनन कर रहे हैं।



उन्होंने तत्काल कोतवाल रामलखन पटेल व कानूनगो, लेखपाल सहित पुलिस टीम लेकर पुन्थर गांव के संडहवा ताल पहुंच गए। यहां पर टीम को मिला कि तालाब की भूमि से मिट्टी खोदकर कहीं दूसरे स्थान पर ले जायी जा रही है। पुलिस व प्रशासनिक टीम को देखते हुए जेसीबी व ट्रैक्टर संचालकों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी अपने अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस टीम ने बाद में चालकों की व्यवस्था कर जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली को कोतवाली पहुंचाया। एसडीएम के निर्देश पर जेसीबी व दोनों ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया। कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि मामले में छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें