फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा लकड़ी व्यवसाई को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी व्यवसायी को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत फैजाबाद रोड पर गुरुवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार लकड़ी व्यवसायी को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के समय परिवार के सदस्य जलालपुर रिश्तेदारी में वैवाहिक आयोजन में भाग लेने गए हुए थे। उधर घटना के बाद वाहन छोड़कर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मीरानपुर निवासी अखिलेश सिंह उर्फ पिंटू (35) पुत्र राधिका सिंह गुरुवार शाम स्कूटी से फैजाबाद रोड पर जा रहा था। बताया जाता है कि चुंगी नाका के निकट पहुंचा था कि इसी बीच सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। इर्दगिर्द के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, जिससे स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी पिटाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पहुंची पुलिस ने चालक को अभिरक्षा ले लिया। साथ ही सांस चलने की उम्मीद में गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार अखिलेश के परिवारीजन जलालपुर में एक रिश्तेदारी में वैवाहिक आयोजन में भाग लेने गए हुए हैं। उन्हें सूचित कर दिया गया है। अखिलेश लकड़ी का व्यवसाय करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें