फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार जीप ने अधेड़ को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों की टक्कर में अधेड़ की मौत, सात घायल
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग हुए अन्य हादसों में अधेड़ की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जलालपुर थानांतर्गत थाना अन्तर्गत फूकनपुर चौराहे के निकट शनिवार सुबह तेज रफ्तार जीप ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शेखूपुर गांव निवासी फिरतूराम (48) पुत्र पलटू शनिवार सुबह साइकिल से सब्जी बेचने निकला हुआ था। बताया जाता है कि वह फूकनपुर चौराहे के निकट पहुंचा, तो इसी बीच बसखारी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसे रौंद दिया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। सांस चलने की उम्मीद में उसे सीएचसी जलालपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं अहिरौली थाना अंतर्गत सरदारपुर निवासी देवीदीन (31) पुत्र रामअजारे शुक्रवार देर शाम बाइक से अहिरौली से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। बेवाना थाना अन्तर्गत बेवाना निवासी मुन्नीलाल (55) पुत्र रामनेवल शुक्रवार देर शाम बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना अन्तर्गत पलई कल्यानपुर गांव निवासी राकेश (42) पुत्र रामचेत शनिवार देर शाम गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत आलमडीह निवासी जयप्रकाश (50) पुत्र रामलौटन बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत एनटीपीसी निवासी नंदकिशोर (57) पुत्र रामअछैबर रविवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत रावीबहाउद्दीनपुर निवासी दीपक (18) पुत्र मधुर वर्मा रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत इब्राहिमपुर निवासी जगन्नाथ (24) पुत्र त्रिभुवन शनिवार देर शाम बाइक से टांडा जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें