फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष को स्वीकार कर पाई जा सकती सफलता की बुलंदियां

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। संघर्ष एक ऐसी शक्ति है, जो जीवन को पूरी तरह से बदल देती है। जिसने भी अपने जीवन में कठिन संघर्ष किया है, वह आज सफलता की बुलंदियों पर आसीन है। हालांकि ऐसा करने के लिए आत्मविश्वास व मजबूत इरादों का होना बेहद जरूरी है। यह विचार जनता इंटर कॉलेज उतरेथू में आयोजित नारी सुरक्षा एवं सशिक्तकरण गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एसपी शालिनी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रकट किए।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि जीवन में एक लक्ष्य तय कर उसी के प्रति प्रयत्नशील रहना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है, बल्कि जीवन में कई नए आयाम भी हासिल किए जा सकते हैं। संघर्ष करने से सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि परिस्थितियों से डर कर पीछे भागने की बजाए उसका डटकर मुकाबला करना चाहिए। जिसने भी ऐसा किया, वह आज जीवन की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।


एसपी ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी तरह से हिंसा को नहीं सहना चाहिए। यदि एक बार इसका पूरी मजबूती के साथ प्रतिरोध कर दिया जाए तो वह वहीं समाप्त हो जाती है। बताया कि उनके निर्देश पर पुलिस की ओर से सभी विद्यालयों में एक रजिस्टर रखवाया गया है, जिसमें छात्राएं अपनी समस्याओं की शिकायत लिखित रूप से दर्ज कर सकती हैं।
विज्ञापन



एसपी ने प्रधानाचार्य व शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यालय में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन भी नियमित रूप से होना चाहिए। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं का जिक्र छात्राओं से करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।


कार्यक्रम के संयोजक स्वामी ओमप्रकाश वर्मा ने छात्राओं से एसपी की ओर से बताए गए सुझावों को अमल में लाने का आह्वान किया। कहा कि अपने दिन की शुरूआत अपने माता-पिता के चरण स्पर्श से करना चाहिए। एसपी ने पीपल व जामुन के पौधों का रोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाने की अपील भी की। इस मौके पर प्रधानाचार्य परशुराम वर्मा, थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर विवेक वर्मा, रामचंद्र, अर्जुन, आशाराम वर्मा, सतीश चंद्र, अशोक कुमार राजेंद्र, सुनीता वर्मा, रोशनी जायसवाल व महमूद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें