फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता की हत्या के मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसपा नेता जुरगाम मेंहदी व चालक हत्याकांड में पुलिस ने छापेमारी कर 7 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। चार अन्य लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। पुलिस इन सभी लोगों से घटना के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हासिल करने का प्रयास कर रही है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक घटना को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र में बीते दिनों नसीराबाद निवासी बसपा नेता जुरगाम मेंहदी व उनके चालक सुभनीत यादव की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। घटना में हंसवर थाना क्षेत्र के ही हरसम्हार निवासी माफिया सरगना खान मुबारक को नामजद करते हुए नौ अज्ञात लोगों को शामिल किया गया था। हंसवर थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार घटना के खुलासे को लेकर सक्रिय है। पुलिस का भी मानना है कि इस हाई प्रोफाइल मामले में भाड़े के शूटरों का प्रयोग किया गया और शूटर भी खास किस्म के लोगों के माध्यम से ही लिए गए। पुलिस प्रशासन ने घटना के खुलासे के लिए जहां आधा दर्जन टीम गठित कर रखी है, वहीं एसपी विपिन कुमार मिश्र स्वयं प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। इस बीच पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर छापेमारी कर 7 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। इनसे आपराधिक तत्वों के बारे में कड़ियां जुटाने का प्रयास चल रहा है। 4 ऐेसे लोगों को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया है, जिनसे माफिया खान मुबारक या उससे जुड़े लोगों समेत घटना के बारे में कई और महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है।
पुलिस की पूरी कोशिश यह है कि इस मामले का खुलासा करने में भले ही कुछ विलंब हो जाए, लेकिन असली गुनहगार सामने आने चाहिए। पुलिस की टीम लगातार इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। एसपी के अनुसार घटना में शामिल बदमाशों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कोई भी खास जानकारी मिली तो साझा किया जाएगा। फिलहाल कुछ लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें