फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ते ने चलाया स्टेशन पर विशेष जांच अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सुरक्षा को चाक-चौबंद करने व किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए रविवार को लखनऊ से आए बम निरोधक दस्ते ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया। जीआरपी व आरपीएफ के साथ मिलकर प्लेटफार्म एक पर मेटल डिटेक्टर द्वारा सघन जांच की। यात्रियों के बैग समेत अन्य सामानों की जांच किया। साथ ही यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा गया कि यदि उन्हें प्लेफार्म या फिर ट्रेन में किसी भी प्रकार की लावारिस वस्तु दिखे, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को दें। जागरूकता के आधार पर ही अप्रिय घटना होने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

रविवार सुबह लखनऊ से बम निरोधक दल के प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां जीआरपी व आरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर प्लेटफार्म नंबर एक पर सघन जांच अभियान चलाया। मेटल डिटेक्टर के माध्यम से यात्रियों के बैग व अन्य सामानों की जांच की। कुछ लोगों से आवश्यक पूछताछ भी की गई। दल प्रभारी नरेंद्र प्रताप ने यात्रियों से आह्वान किया कि प्लेटफार्म या फिर ट्रेन में उन्हें यदि कोई संदिग्ध वस्तु या फिर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को दें। जागरूकता के आधार पर ही किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सकता है। इस दौरान आरपीएफ प्रभारी मो. नसीम, एसआई राकेश मिश्र, संजय यादव, मदनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें