फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की पिटाई से नाराज विद्युत कर्मियों ने ठप की विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
साथी की पिटाई से नाराज विद्युत कर्मियों ने ठप की आपूर्ति
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। साथी की पिटाई से नाराज विद्युत निगम के कर्मचारियों ने कलेसर विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति ठप कर दी है। इससे लगभग 70 गांवों से जुड़ी करीब 35 हजार की आबादी प्रभावित हुई है।

कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने से हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। मामला इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र कलेसर से जुड़ा है।

बताया जाता है कि एक पंचायत प्रतिनिधि के पुत्र ने एक दिन पहले उपकेंद्र में कार्यरत संविदा कर्मी की पिटाई कर दी थी। कर्मचारी गांव में ट्रांसफार्मर बदलने गए थे।
विज्ञापन


इस बीच घटना से नाराज विद्युत कर्मियों ने गुरुवार से उपकेंद्र पर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने इससे पहले बुधवार देर रात से ही आपूर्ति आपूर्ति ठप कर दी। कर्मचारियों की हड़ताल से लगभग 70 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई है।

इसका खामियाजा लगभग 35 हजार आबादी को भुगतना पड़ रहा है। पुलिस ने बुधवार शाम ही कर्मचारी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया था। कर्मचारियों ने दोषी को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की है।
विज्ञापन


हड़ताली कर्मचारियों ने कहा है कि मामले में गिरफ्तारी होने तक वे सब हड़ताल पर डटे रहेंगे। उधर एएसपी अशोक कुमार राय ने कहा कि संबंधित मामले में कर्मचारी की तहरीर पर केस दर्ज कराया जा रहा है।

प्रकरण में सभी जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर यदि धाराएं बढ़ाने की जरूरत हुई तो वह भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें