फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल जा रही बिच्छू के डंक से पीड़ित महिला को जीप ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिच्छू डंक मारने पर इलाज के लिए भतीजे के साथ बाइक से जिला अस्पताल जा रही महिला को जीप ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

अहिरौली के फत्तेपुर बलवारा गांव की बिफना देवी (55) पत्नी राममिलन को बुधवार रात बिच्छू ने डंक मार दिया। हालत बिगड़ने पर वह इलाज के लिए अपने भतीजे के साथ बाइक से जिला अस्पताल जा रही थी। बताया जाता है कि जब वे सभी पवित्र शिवबाबा मंदिर के निकट पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। इससे गंभीर चोट आने पर महिला बेहोश हो गई, जबकि उसका भतीजा बाल-बाल बच गया। जब तक इर्दगिर्द के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना पीटना मचा है।
उधर, आजमगढ़ के लालगंज निवासी राहू (45) बुधवार देर शाम बाइक से अंबेडकरनगर के बसखारी बाजार आया हुआ था। देर शाम जब वह वापस घर लौटने लगा, तो बाजार से कुछ आगे उसे पिकअप ने टक्कर मार दिया। वहीं, बसखारी के बसहिया गांव निवासी रामलखन (70) गुरुवार सुबह उस समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह गांव के निकट सड़क पार कर रहा था। इसी प्रकार, अकबरपुर के हीरापुर गांव निवासी शिवांश (21) व श्याम (38) बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। टांडा के सूरापुर निवासी सूरज (26) गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय अरिया बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें