ढाबा मालिक से अवैध शराब बरामद
राजगढ़ (सिरमौर)। स्थानीय पुलिस ने राजगढ़-सोलन मार्ग पर कोटली स्थित एक ढाबे से भारी मात्रा में शराब पकड़ी है। पुलिस ने ढाबा मालिक को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को इस ढाबे में लंबे समय से शराब बेचने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने ढाबा मालिक को पकड़ने के लिए बुधवार को दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने ढाबा मालिक से तीन पेटी देसी शराब की पकड़ी। तीनों पेटियों में 36 बोतलें संतरा मार्का की थीं। पुलिस ने ढाबा मालिक को हिरासत में ले लिया। डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया कि कडौली निवासी वीरेंद्र जो कोटली में ढाबा चलाता है, उससे पुलिस ने 36 बोतलें देसी शराब की बरामद की हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया है। उसके खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।