फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में नहो गए किशोर की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। थाना अंतर्गत हाकिमपुर कला गांव निवासी किशोर की शनिवार दोपहर सरयू नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। घरवालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन

परिवारीजनों के अनुसार हाकिमपुर कला गांव की दलित बस्ती निवासी विशाल (17) पुत्र बिहारी शनिवार दोपहर घर के निकट सरयू नदी के रामबाग घाट पर नहाने गया हुआ था। नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। डूबने से खुद को बचाने के लिए उसने गुहार मचाने के साथ ही काफी हाथ पैर मारा। चीख पुकार से मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद कुछ युवकों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर की मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। परिवारीजन ग्रामीणों की मदद से उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बाद में घरवालों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर एसओ जहांगीरगंज संतोष सिंह बिसेन ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें