फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में हंगामे पर दर्ज हुआ 25 सपाईयों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पार्टी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर सम्मनपुर थाने में एक दिन पहले सपाइयों द्वारा किए गए हंगामा मामले में पुलिस ने 3 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि थानों में जाकर इस तरह का कृत्य करने वालों को बख्शा नही जाएगा। विवेचना तेज करने के साथ ही गिरफ्तारी भी होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक दिन पहले सम्मनपुर में भूमि विवाद मामले में सपा कार्यकर्ता नन्हें यादव की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ता भड़क गए थे। मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा के साथ बड़ी तादाद में सपा कार्यकर्ता सम्मनपुर थाने पहुंच गए। वहां हंगामा भी हुआ। पूर्व मंत्री ने तो पुलिस कर्मियों से कायदे से बात की, लेकिन साथ गए कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस कर्मियों से अभद्रता की। गालीगलौज के साथ ही सरकारी कार्य में व्यवधान भी डाला। इसी मामले में सम्मनपुर पुलिस ने सपा कार्यकर्ता नन्हें यादव समेत तीन लोगों के विरुद्घ नामजद तथा 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी काम में व्यवधान तथा बलवा आदि के धाराओं में केस दर्ज कर लिया। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। कहा कि ऐसे मामलों में यदि कोई शिकायत है भी तो पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। थानों में ऐसे किसी आचरण की छूट नही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें