फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म मेें शिक्षक पर दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शिक्षक के विरुद्ध दुष्कर्म, जबकि उसके भाई के विरुद्ध जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में महिला ने कहा कि गत 10 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी। इसी बीच रामनगर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक धीरेंद्र कुमार उसके घर में जबरदस्ती घुस आया। गुहार मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जब शिकायत जहांगीरगंज पुलिस से की गई, तो केस दर्ज करने की बजाए उसे लौटा दिया। तब से वह लगातार न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा रही थी। इस बीच गत 17 मई को आरोपी शिक्षक का भाई रवींद्र उसके घर में आया और पुलिस से शिकायत न करने की चेतावनी देते हुए उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। गुहार पर जब तक इर्दगिर्द के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक आरोपी रवींद्र उसके गले से सोने की चेन व लाकेट छीनकर भाग खड़ा हुआ। जहांगीरगंज पुलिस से न्याय न मिलने के बाद महिला ने एक दिन पहले पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी संतोष कुमार मिश्र ने जहांगीरगंज पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करने का निर्देश दिया। इस बीच आरोपी शिक्षक के मुताबिक मामला बेबुनियाद व मनगढंत है। कुछ लोगों के उकसावे पर ऐसा किया जा रहा है। जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा। उधर थानाध्यक्ष संतोष सिंह बिसेन ने बताया कि धीरेंद्र के विरुद्ध दुष्कर्म, जबकि उसके भाई रवींद्र के विरुद्ध जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें