फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर में उड़े पिकअप वाहन के परखच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेकाबू बाइक की टक्कर से घर जा रहे साइकिल सवार पावरलूम मालिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। घरवालों ने पुलिस को सूचित किए बगैर पार्थिव शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। वहीं, मंगलवार देर रात्रि अकबरपुर के मीरानपुर में रोडवेज व पिकअप की आमने-सामने हुई टक्कर में पिकअप पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

टांडा के मुबारकपुर निवासी आफताब (25) मंगलवार देर रात रसूलपुर मोहल्ला स्थित अपने पावरलूम से साइकिल से घर जा रहा था। जैसे ही वह गली से निकलकर मुख्य मार्ग पर पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इससे पहले कि इर्दगिर्द के लोग मौके पर पहुंचते बाइक सवार भाग खड़ा हुआ। रोते पीटते पहुंचे परिवारीजन शव लेकर घर चले गए। इसके बाद बुधवार सुबह पार्थिव शव को सुपुर्देखाक कर दिया।
वहीं, मंगलवार देर शाम अकबरपुर के अकबरपुर फैजाबाद मार्ग स्थित शीतला आश्रम के पास रोडवेज व पिकअप की टक्कर हो गई। फैजाबाद की तरफ से आ रही रोडवेज जब शीतला आश्रम के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस पान की गुमटी तोड़ती हुई एक अन्य दुकान में घुस गई। यह संयोग ही रहा कि बस पर सवार यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ, जबकि पिकअप पर सवार टांडा के त्रिलोकपुर गांव निवासी राजाराम (55), अहिरौली निवासी रमेश (35) व शिवराम (55) घायल हो गए। इस बीच बस की टक्कर से राजितराम की गुमटी व बलवीर की दुकान के आगे रखा काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें