फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक ढही ईंट भट्ठे की दीवार, तीन मजदूर दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के बहरामपुर स्थित एक ईंट भट्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूर व मवेशी मलबे में दब गए। घटना से भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों व कर्मचारियों में चीख पुकार मच गई। घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आलापुर पुलिस टीम ने पहुंचकर आवश्यक छानबीन की। घायलों की हालत खतरे के बाहर बताई जाती है।
विज्ञापन

आदर्श ईंट उद्योग बहरामपुर में शुक्रवार पूर्वाह्न उस समय हड़कंप मच गया जब भट्ठे के अंदर की एक दीवार जर्जर होने के चलते गिर गई। इससे वहां काम कर रहे मजदूर आलापुर थाना क्षेत्र के मसेना मिर्जापुर गांव निवासी गिरिजा तथा बसखारी थाना क्षेत्र के कसदहा गांव निवासी दीपचंद व मगनलाल मलबे में दब गए। चीख पुकार के बीच वहां पहुंचे अन्य मजदूरों व स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर वहां फंसे तीन मजदूरों को बाहर निकाला। आनन-फानन में तीनों मजदूरों को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। मरहम पट्टी के साथ अन्य उपचार कर उनकी हालत सामान्य की गई। सूचना मिलते ही बसखारी थाने की पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई। आलापुर थाने के उपनिरीक्षक रामबिलास यादव व अनिल सिंह तीनों घायलों का बयान दर्ज किया। पुलिस की मानें तो घटना को लेकर किसी भी व्यक्ति ने कोई तहरीर शाम तक नहीं दी थी। भट्ठा मालिक अबरार ने बताया कि हादसा अचानक हुआ। इसमें दीवार के जर्जर होने आदि का कोई मामला नहीं है। सीओ आलापुर केके मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी है। पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन की है। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें