फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरी में असफल रहने पर किया पिता पुत्र को घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा थाना अंतर्गत पकड़ी भोजपुर गांव में रविवार देर रात्रि पिकअप वाहन से पहुंचे पशु चोरों ने चोरी में असफल होने पर पिता-पुत्र की लाठी-डंडों व पत्थर से जमकर पिटाई कर दी। इससे पहले कि ग्रामीण घेराबंदी कर उन्हें पकड़ पाते, तब तक वे भाग खड़े हुए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर पीड़ित ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार मध्यरात्रि के बाद एक पिकअप वाहन से 6 से अधिक चोर पकड़ी भोजपुर गांव पहुंचे। वे रामकिशोर (60) पुत्र सीताराम के घर के सामने बंधी भैंस चोरी करने लगे। इसी बीच घर के बाहरी बरामदे में सो रहे रामकिशोर की आंख खुल गई। बाहर का दृश्य देखा, तो वे सन्न रह गए। उसने गुहार मचा दिया। इस पर उसका पुत्र जयप्रकाश (22) भी बाहर निकला। पिता-पुत्र ने गुहार मचाते हुए चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, तो चोरों ने उनकी लाठी-डंडों से न सिर्फ पिटाई कर दी, बल्कि पत्थर से भी हमला करने लगे। चीख पुकार सुनकर इर्दगिर्द के ग्रामीण भी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों के आता देख चोर पिकअप पर बैठ गए। इसके बाद ग्रामीणों पर पथराव करते हुए वहां से भाग खड़े हुए।
चोरों की पिटाई से पिता पुत्र को गंभीर चोटें आईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां वृद्ध की हालत गंभीर हुई है। बाद में जयप्रकाश ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। टांडा कोतवाल बृजेश मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। इस बीच घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना था कि इससे पहले भी कई बार मवेशियों की चोरी हो चुकी है। इसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई, लेकिन चोरी की घटनाओं पर अंकुश पाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें