फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 करोड़ की लागत से 6 गावों में होगी पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जिले के रामनगर, कटेहरी, बसखारी व जलालपुर विकास खंड के 6 गांवों को 15 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति मिलेगी। इससे पांच हजार आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इसके लिए जलनिगम को शासन से 7 करोड़ 66 लाख रुपये उपलब्ध हुआ है। कई जगहों पर कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्रामीण पेयजल योजना के तहत ऐसे गांवों में ओवरहेड टैंक का निर्माण कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने का कार्य चल रहा है, जहां शुद्ध पेयजल की समस्या थी। गत दिवस जांच में पाया गया कि रामनगर विकास खंड के मूसेपुर, कटेहरी विकास खंड के प्रतापपुर चमुर्खा, बसखारी विकास खंड के बसखारी व जलालपुर विकास खंड के नत्थूपुर लोधना, आसापार व परसनपुर गांव में शुद्ध पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसे देखते हुए जलनिगम ने संबंधित गांवों में ओवरहेड टैंक निर्माण व वाटर सप्लाई के लिए पाइपलाइन बिछाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। 15 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ओवरहेड टैंक के निर्माण को शासन ने हरी झंडी प्रदान कर दी।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार रामनगर विकास खंड के मूसेपुर में 2 करोड़ 35 लाख, कटेहरी के प्रतापपुर चमुर्खा में 4 करोड़ 80 लाख, बसखारी के बसखारी में 2 करोड़ 76 लाख तथा जलालपुर विकास खंड के नत्थूपुर लोधना में 1 करोड़ 2 लाख, आसापार में 1 करोड़ 16 लाख व परसनपुर में 1 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक के निर्माण के साथ-साथ अन्य आवश्यक कार्य होने हैं। संबंधित गांवों के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलने में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए विभाग को 7 करोड़ 68 लाख रुपये उपलब्ध करा दिए गए। कई जगह पर कार्य प्रगति पर है। शासन से अगली किस्त की डिमांड की गई है। इसके मिलने पर पानी की टंकी के निर्माण को अंतिम रूप देने के साथ ही पाइप लाइन बिछाने आदि के कार्य को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके बाद पाइप लाइन के माध्यम से घरों में पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


शीघ्र शुरू होगा कार्य
जिले के चार विकास खंड के छह गांवों में 15 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से पानी के टैंक व पाइप लाइन निर्माण की मंजूरी मिली थी। ग्रामीण पेयजल योजना के तहत शासन से 7 करोड़ 68 लाख रुपये उपलब्ध हुए हैं। कई जगहों पर कार्य प्रगति पर हैं। -महेंद्र राम, अधिशासी अभियंता जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें