फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से दबकर बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, आरएसएस पदाधिकारी की मौत
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में रविवार रात गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके नीचे दबकर आरएसएस के एक पदाधिकारी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अकबरपुर क्षेत्र में सीहमई कारीरात के रहने वाले अतुल पाण्डेय (28) रविवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा जा रहा था। ट्रैक्टर खुद ही चला रहा था। मिझौड़ा-तिवारीपुर मार्ग स्थित मदनगढ़ के निकट अचानक सड़क पर आए जानवर को बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। कुछ दूर जाकर ट्रॉली पलट गई।

इस हादसे में अतुल ट्रॉली के नीचे दब गया। रास्ता सुनसान होने के चलते हादसे की जानकारी आधे घंटे बाद तब हुई जब गन्ना लदी एक अन्य ट्रैक्टर ट्रॉली उधर से गुजरी। उस ट्रैक्टर के चालक ने मिल प्रशासन को जानकारी देने के साथ ही अहिरौली पुलिस को बताया। मौके पर पहुंचे एसओ वासुदेव राणा ने ट्रॉली के नीचे दबे अतुल को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की सूचना मिलने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक अतुल आरएसएस का अकबरपुर नगर सह कार्यवाह था। उसकी पवित्र शिवबाबा के निकट भवन निर्माण सामग्री की दुकान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें