फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदतर विद्युत आपूर्ति से नाराज दुकानदारों ने दुकानें बंद किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किछौछा में दुकानदारों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बसखारी। बदतर विद्युत आपूर्ति का दंश झेल रहे विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह परिसर के बाहर के दुकानदारों का सोमवार पूर्वाह्न धैर्य जवाब दे गया। दुकानदारों ने दुकानें बंद करके मलंग गेट के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं होगी, तब तक जाम समाप्त नहीं होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदारों को समझाकर जाम समाप्त कराया।

गौरतलब है कि इन दिनों विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह में सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी का 631वां उर्स चल रहा है। स्थायी दुकानों के अलावा बड़ी संख्या में बाहर से आए व्यापारियों ने भी अस्थाई दुकानें खोल रखी हैं। दरगाह के बाहर के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के लिए 150 केवी व 400 केवी का एक-एक ट्रांसफार्मर लगे हैं। आरोप है कि 150 केवी का ट्रांसफार्मर लगभग 20 दिन, जबकि 400 केवी का ट्रांसफार्मर चार दिन से फुुंका पड़ा है।
विज्ञापन


रविवार को 400 केवी का ट्रांसफार्मर बदला गया मगर कुछ ही देर में वह भी फुंक गया। स्थानीय लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को जानकारी दी, मगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे गुस्साए व्यापारियों ने सोमवार को दिन में दुकानें बंद करके मलंग गेट के पास मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दुकानदारों ने चेतावनी दी कि, जब तक फुंके ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति बहाल नहीं की जाती, तब तक न तो दुकानें खोली जाएंगी और न ही जाम हटेगा। जाम की सूचना मिलते ही एसओ केपी वर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीओ विद्युत से वार्ता करने के बाद शीघ्र ही आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लगभग एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। बाद में दुकानें खुल गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें