फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हत्यारोपियों की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो हत्या आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जनपद न्यायाधीश नवीन श्रीवास्तव ने दो अलग-अलग मामले में दो हत्या आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। एक मामला राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में 20 जुलाई का है।

वादी कपिलदेव मिश्र ने दर्ज कराए केस के जरिये कहा था कि रात साढ़े नौ बजे विपक्षियों ने उसकी पत्नी शोभावती को जमीन पर पटक दिया और ईंट से कूच-कूचकर मार डाला।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। जेल जाने के बाद आरोपियों में से एक अवधेश ने जमानत के लिए प्रार्थनापत्र दिया। इसमें कहा गया कि उसे जमानत दी जाए। घटना खूंटे में गाय बांधने के दौरान गिरने से हुई है।
विज्ञापन


जनपद न्यायाधीश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी निरस्त कर दी। उधर अलीगंज थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में जनपद न्यायाधीश ने ही धौरहरा निवासिनी लता देवी की भी जमानत अर्जी खारिज कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें