फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में बालिका समेत पांच घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में बालिका समेत पांच घायल, एक गंभीर
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक बालिका समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।

थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत जलालपुर निवासी उदयराज (40) मंगलवार देर शाम बाइक से घर जाने के दौरान चौराहे के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


वहीं, जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा निवासिनी अंजलि (9) मंगलवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई जब वह घर के बाहर खेल रही थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्मनपुर निवासी अवधेश (22) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलापुर निवासिनी चांदनी देवी (60) बुधवार सुबह बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इनके अलावा फैजाबाद जनपद के पांड़े पैकोली निवासी लोकेश (17) बुधवार को बाइक से अकबरपुर आते समय अंबेडकरनगर के यादवनगर तिराहे के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें