फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी को तमंचा सटा बदमाश लूट ले गए अष्टधातु की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुजारी को बंधक बना मंदिर से मूर्तियां लूटीं
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र में फरीदपुर हेठरिया स्थित झारखंडी आश्रम राम जानकी मंदिर में शनिवार रात आधा दर्जन बदमाशों ने पुजारी समेत चार लोगों को असलहे के बल पर बंधक बनाकर भगवान राम, जानकी व बजरंग बली की अष्टधातु की प्रतिमाएं लूट लीं। पुजारी की गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ व थानाध्यक्ष ने घटना का जायजा लिया। पुजारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह घटना शनिवार रात करीब सवा आठ बजे हुई। जानकारी के मुताबिक तीन बाइक से छह बदमाश मंदिर परिसर पहुंचे। 10-15 मिनट बाहर चबूतरे पर बैठने के बाद मंदिर में दाखिल हुए बदमाशों ने भजन-कीर्तन कर रहे पुजारी बालक दास व तीन शिष्यों को असलहे से धमकाकर एक कमरे में बंद कर दिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसके बाद मंदिर में स्थापित राम, जानकी व बजरंग बली की अष्टधातु की प्रतिमाएं लेकर फरार हो गये। मंदिर के पुजारी बालक दास के मुताबिक किसी तरह बाहर निकलकर गांव पहुंचे और लोगों को जानकारी दी लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना 100 नंबर के साथ थानाध्यक्ष को दी।
विज्ञापन


मंदिर पहुंची पुलिस ने पुजारी से घटना की जानकारी करने के बाद इलाके में चेकिंग भी की लेकिन बदमाशाें का सुराग नहीं मिल पाया। सीओ आलापुर केके मिश्र ने भी मंदिर पहुंच जायजा लिया। थानाध्यक्ष कृष्णकांत यादव के मुताबिक पुजारी बालक दास की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें