फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे के चलते महिला शिक्षामित्र की मौत, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सदमे के चलते महिला शिक्षामित्र की मौत
विज्ञापन


जलालपुर। थाना क्षेत्र जैतपुर के रतना गांव में शनिवार भोर में महिला शिक्षामित्र की मौत से सनसनी फैल गई। परिवारीजनों के अनुसार पुत्री के विवाह की तैयारियों के बीच समायोजन रद्द होने के बाद से ही वह सदमे में चल रही थी।

परिवारी में वही इकलौती नौकरी वाली सदस्य थी। महिला का आजमगढ़ में इलाज चल रहा था। जानकारी मिलने के बाद जैतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक छानबीन भी की।
विज्ञापन


रतना गांव निवासिनी पुष्पा यादव (39) का शनिवार भोर में अचानक निधन हो गया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताते चलें कि पुष्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पलया में शिक्षामित्र के तौर पर तैनात थी।

निधन की जानकारी होते ही कुछ ही देर में बड़ी संख्या में शिक्षामित्र गांव पहुंच गए। परिवारीजन ने जानकारी दी कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है।

एक दिन पहले भी हार्ट अटैक हुआ था, उसे आजमगढ़ जनपद स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद तबियत में सुधार होने पर शुक्रवार देर शाम वापस गांव चली आईं थीं।

भोर में दोबारा उन्हें हृदयाघात हुआ। इससे पहले कि उसका इलाज सुनिश्चित किया जाता, मौत हो गई। इस बीच जानकारी होने पर एसओ जैतपुर एसएन भगत दल-बल के साथ गांव पहुंचे और आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

बाद में परिवारीजनों ने पार्थिव शरीर का चहोड़ा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। गौरतलब है कि परिवार में वह इकलौती नौकरीपेशा थी। पति राजेंद्र खेतीबारी करते हैं। उसके तीन पुत्री व एक पुत्र है।
विज्ञापन


बड़ी पुत्री नीतू का विवाह तय हो गया है। पुत्री के विवाह की तैयारियों के बीच जब शिक्षक पद पर हुआ समायोजन रद्द हुआ तो पुष्पा चिंतित हो उठीं।

वह पुत्री के साथ टेट की तैयारी जरूर कर रही थीं लेकिन पुत्री के विवाह को लेकर उसकी चिंता लगातार बनी हुई थी। बताया जाता है कि इसी के चलते उसे हृदयाघात हुआ जिससे उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें