फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के लोरपुर ताजन निवासी शांति देवी (65) बुधवार को घर के निकट सड़क पार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी तरह अकबरपुर थाना क्षेत्र के विजयगांव निवासी बाबूलाल (38) मंगलवार देर शाम गांव के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। घटना के समय वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी बसंत कुमार (28) मंगलवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें