फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के अलग अलग मामलों में दो की जमानत नामंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामलों में दो की जमानत नामंजूर
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। हत्या के दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों की जमानत अर्जी जनपद न्यायाधीश ने खारिज कर दी है। दहेज हत्या का एक मामला बीते दिनों आलापुर थाने में वादिनी मालती देवी ने दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि उन्होंने अपनी पुत्री गीतांजलि का विवाह वर्ष 2016 में आलापुर थाना क्षेत्र के चहोड़ा शाहपुर निवासी राकेश के साथ किया था। विवाह के बाद से ही उनकी पुत्री का दहेज के लिए उत्पीड़न किए जाने लगा। बाद में 7 मार्च 2017 को पति राकेश व सास गुड्डी ने उनकी पुत्री को जलाकर मार डाला। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। इसी मामले में अब पति राकेश ने जमानत के लिए सत्र न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। बचाव में कहा कि दहेज के लिए जलाकर मार डालने जैसी घटना नहीं है। यह घटना खाना बनाते समय आग लग जाने की वजह से हुई। इस बीच मामले को गंभीर मानते हुए जनपद न्यायाधीश नवीन श्रीवास्तव ने आरोपी राकेश की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

उधर हत्या के एक मामले में जलालपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में वादिनी सिम्पू यादव ने कहा कि 18 मई 2017 को उसके पिता रामआसरे तथा भाई हरिश्चन्द्र व जगदीश घर की पुरानी दीवार पर छप्पर रखने जा रहे थे। इसी बीच एकजुट हुए पट्टीदारों ने लाठी डंडों से उनके परिवार पर हमला बोल दिया। इसमें घायल हुई उनकी मां शांती देवी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर राकेश यादव समेत 5 आरोेपियों का चालान कर दिया था। अवर न्यायालय से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद राकेश ने जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया। मामले के गुण दोष पर कोई मत व्यक्त किए बगैर जनपद न्यायाधीश नवीन श्रीवास्तव ने आरोपी राकेश यादव की जमानत अर्जी नमंजूर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें