फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल व बाइक के समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देशी पिस्टल के दो अवैध कारोबारी गिरफ्तार
विज्ञापन

टांडा(ब्यूरो)। देशी पिस्टल का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल व आठ कारतूस सहित एक बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ बीके श्रीवास्तव ने बताया कि टांडा कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पंत एक दिन पूर्व दरोगा सचीन्द्र यादव, सिपाही संतोष सरोज व राजीव कुमार ने मोहिउद्दीनपुर गांव के पास सोमवार रात बाइक सवार दो युवकों को रोका तो वे भागने लगे। उन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया तो उनमें से एक युवक असगर के पास से एक देशी पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस तथा दूसरे युवक जावेद के पास से पांच जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन दोनों की पहचान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी के रूप में हुई। दोनों युवकों ने बताया कि उन्होंने यह पिस्टल 22 हजार रुपये की इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के टाइगर नामक व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस ने टाइगर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पकड़े गए दोनों आरोपियों का बाद में पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें