फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते पांच लोग पकड़े गए, पुलिस सभी को ले गई थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। स्थानीय अलीगंज पुलिस व एसओजी टीम ने छापा मारकर जुआ कराने वाले पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर बाद थाना अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला कस्बा में पुराने बिजली ऑफिस से मोहल्ला काजी पुरा जाने वाली गली में छापा मारकर मोबाइल से जुआ खेलने व खिलाने वाले पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। सभी को अलीगंज थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि यह टांडा नगर के छोटी बाजार, कस्बा पूरब, तलवापर नई बस्ती, रहीमपट्टी मुर्गीपुर, टांडा के निवासी है। फिलहाल पुलिस टीम ने अब तक मामले में आरोपियों के विरुद्घ केस नहीं दर्ज किया है। पुलिस को अभी मुख्य सरगना की तलाश है। एसओ दयाशंकर मित्रा ने बताया कि जल्द ही मामले में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें