अंबेडकरनगर। मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस कामयाब रही। मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से एक सिपाही घायल हुआ है, जबकि दो बदमाशों को भी गोली लगी है। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र में रविवार करीब आधी रात की है। पुलिस टीम ने उनके पास से तीन तमंचा, 6 जिंदा कारतूस, 4 खोखा, दो बाइक, चार मोबाइल के साथ ही 19 हजार 600 रुपए भी बरामद किया है। बाद में गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस टीम ने जेल भेज दिया।
सोमवार को दोपहर बाद जिला मुख्यालय पर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि लूट मामले में पुलिस को बदमाशों की तलाश थी। इसी बीच रविवार रात अचलनगर बाजार में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दो बाइक से पांच व्यक्ति आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने का प्रयास हुआ तो भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक सिपाही विपुल मलिक घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश रिंकज यादव व सर्वेश उर्फ रिंकू घायल हो गए।
दो अन्य बदमाश अजीत यादव व लालूयादव को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। एक बदमाश फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो बाइक के अलावा कई तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। आजमगढ़ के अहिरौला व अंबेडकरनगर के जैतपुर थाने में दर्ज लूट के अलग-अलग मुकदमों में लगभग 35 हजार बरामद किए गए हैं। घायल बदमाशों और सिपाही का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। सभी की हालत सामान्य है। तीनों को पैर में गोली लगी है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सर्वेन्द्र उर्फ रिंकू निवासी ओरिल भक्ताना, थाना पवई, आजमगढ़, रिंकज यादव निवासी बीरमपुर, थाना खुटहन, जिला जौनपुर, अजीत यादव उर्फ लाला निवासी खुटहन, जौनपुर, लालू यादव निवासी सुरिस समधी, शाहगंज, जिला जौनपुर की पहचान हुई। एक अभियुक्त रामनाथ यादव निवासी दक्खिगवां थाना फूलपुर, आजमगढ़ अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला।
पुलिस मुठभेड़ में सर्वेश व रिंकज घायल हुए हैं। अभियुक्तों के पास से तीन अदद तमंचा, 6 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस, दो बाइक, चार मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा अभियुक्तों के पास से 19 हजार 600 रुपए बरामद किया है। गिरफ्तारी टीम में एसओ राकेश कुमार गुप्त, एसआई अवशाफ अली, सिपाही गुलाब पाण्डेय, प्रदीप यादव, हिमांशू सोलियान, मलकीत सिंह, प्रमोद कुमार, राहुल गुप्त, अमृतलाल, कुलदीप सिंह, विपुल मलिक व ओमेन्द्र पटेल शामिल रहे।