फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर टीकाकरण के प्रति जागरूक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण से जिले को मुक्त करने के लिए शतप्रतिशत टीकाकरण होना आवश्यक है। इसके लिए ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करना होगा। यह दिशा-निर्देश गुरुवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम प्रधानों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करते हुए अपने अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करना होगा। अभियान चलाकर इसके लिए लोगों को प्रेरित करना होगा।
शत-प्रतिशत टीकाकरण होने पर ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है। कहा कि टीकाकरण को लेकर कुछ अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इसके लिए लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करें। उन्हें बताएं कि टीका लगवाने से ही कोरोना से जंग जीती जा सकेगी।
विज्ञापन

उधर, अकबरपुर विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर रामपट्टी में चल रहे टीकाकरण कार्य का जायजा लेने के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए निगरानी समिति के सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वे घर-घर जाकर लोगों को न सिर्फ टीका लगाने के लिए प्रेरित करें बल्कि उन्हें बूथों तक ले जाने में भी सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुभाष, डॉ. परवेज, डॉ. बीआर वर्मा, ज्योति कन्नौजिया, कमला देवी, सरोजा देवी, लेखपाल अजय वर्मा व चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें