फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला न्यायालय सभागार में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 2993 मामलों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय सभागार में शनिवार को वृहद राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिलाजज डॉ. बब्बू सारंग ने मां सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने वादकारियों से लोक अदालत का लाभ उठाने का आह्वान किया। जिला विधिक प्राधिकरण सचिव अशोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन किया गया। 20 अदालतें लगाई गईं। इसमें 2993 वादों का निस्तारण हुआ है।
विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय अनमोल पाल ने आठ पारिवारिक वादों का निस्तारण किया। पीड़ित पक्षकार को पांच लाख रुपये की मदद दिलाई। इसमें अलग-अलग रह रहे दो दंपती एक साथ रहने पर राजी हुए। अपर जिला न्यायाधीश कक्ष संख्या एक महेंद्र सिंह ने 27 वादों का निस्तारण किया। अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय निरुपमा विक्रम ने 14 वादों को निस्तारण किया। एससी एसटी अत्याचार निवारण न्यायाधीश अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने छह वादों का निस्तारण करते हुए तीन हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। विशेष न्यायाधीश पाक्सो वीरेंद्र कुमार ने तीन वादों का निस्तारण करते हुए 1500 रुपए का अर्थदंड लगाया गया।
अपर जिला जज पाक्सो एक फरीदा बेगम ने दो वादों का निस्तारण करते हुए एक हजार रुपये का अर्थदंड आरोपित किया। अपर जिला जज पॉक्सो दो पूजा विश्वकर्मा ने दो वादों का निस्तारण करते हुए एक हजार का अर्थदंड लगाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार ने 800 वादों का निस्तारण करते हुए एक लाख 75 हजार 755 रुपए का अर्थदंड आरोपित किया। सिविल जज प्रफुल्ल कुमार चौधरी ने 216 फौजदारी वाद व नौ उत्तराधिकार वाद सहित 225 वादों का निस्तारण करते हुए 14 हजार 50 रुपये का अर्थदंड लगाया। इसके अलावा 15 लाख 94 हजार 881 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया।
विज्ञापन

सिविल जज न्यायालय जेएम टांडा प्रीती भूषण ने 112 वादों का निस्तारण करते हुए 74 हजार 880 रुपए का अर्थदंड आरोपित किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट विराट मणि ने 524 वादों का निस्तारण करते हुए 1 लाख 32 हजार 400 रुपए का अर्थदंड लगाया। न्यायिक मजिस्ट्रेट त्वरित अजय कुमार मिश्र ने 304 वादों का निस्तारण करते हुए 31 हजार 380 रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया। लोक अदालत में विभिन्न बैंकों तथा बीएसएनएल द्वारा भी स्टॉल लगाकर प्री लिटिगेशन के 8496 वादों को नीयत किया गया था। इसमें 966 वादों का निस्तारण करते हुए 12 करोड़ 97 लाख 29 हजार 853 रुपये का समझौता किया गया। इसमें से 1 करोड़ 6 लाख 84 हजार 378 रुपये तत्काल वसूल किया गया। लोक अदालत में कुल 2993 वादों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर सौम्या द्विवेदी, सृष्टि त्रिपाठी, अंबुज मिश्रा, अलका सिंह, अमरनाथ, कामाक्षी सागर, अशोक कुमार, कुंदन सिंह, एलडीएम आशीष सिंह, राजेश कुमार मालवीय, अमित कुमार वर्मा, पंकज नायक व इसरातुल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें