फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में दंपती घायल

Sun, 27 Oct 2024 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली के खेमापुर मोड़ के निकट रविवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में इलाज के बाद महिला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईंगंज निवासी अरविंद कुमार (42) रविवार सुबह अपनी पत्नी रेखा (38) के साथ बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे खेमापुर मोड़ के निकट पहुंचे तो इसी बीच पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी कटेहरी में इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर महिला को रेफर कर दिया गया। अरविंद ने हेलमेट लगा रखा था। इसलिए उसके सिर में चोटें नहीं आईं, जबकि महिला के सिर में अधिक चोट लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें