फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एक रात में दो सराफा दुकानोंं समेत घर का भी ताला तोड़ा

Sun, 27 Oct 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
दुल्हूपुर बाजार स्थित इसी दुकान में चोरों ने दिया घटना को अंजाम। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र कटका के दुल्हूपुर बाजार स्थित दो सराफा दुकान व एक घर का ताला शुक्रवार रात चोरों ने तोड़ डाला। लगभग 30 हजार नकदी के अलावा चार लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण के साथ ही कपड़े व बर्तन पार कर दिए। इसके बाद थोड़ी दूर स्थित अमोला बुजुर्ग के निजी स्कूल का भी ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की कोशिश की, लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं मिला। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दुल्हूपुर गांव निवासी कमलेश गुप्त दुल्हूपुर बाजार स्थित अपनी सराफा व बर्तन की दुकान खोलने के लिए पहुंचे। शटर का ताला टूटा देख सन्न रह गए। अंदर सारा सामान बिखरा था। दुकान मेंं रखे लगभग पांच हजार रुपये नकद के अलावा 400 ग्राम पुरानी चांदी गायब थी। इसी के बगल स्थित रवि सोनी की सराफा व कपड़े की दुकान का भी ताला टूटा था। रवि जब अंदर गए तो देखा कपड़ा इधर-उधर फैला मिला। कैश बॉक्स में रखा लगभग आठ हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने बताया कि इसके अलावा 500 ग्राम चांदी व अन्य आभूषण के साथ एक बंडल साड़ी भी गायब है।
चोर यहीं तक नहीं रुके। उन्होंने बाजार के पीछे खेत में बने शोएब के घर को भी निशाना नाया। छत के सहारे अंदर पहुंचकर अलमारी व बॉक्स का ताला तोड़ दिया। 16 हजार रुपये नकदी के साथ ही लगभग दो लाख के सोने व चांदी के आभूषण व बर्तन उठा ले गए। चोरी होने की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई जब परिवार के सदस्य सोकर उठे। चोरों ने बगल स्थित अमोला गांव में एक बालिका स्कूल को भी निशाना बनाया, लेकिन वहां से उन्हें कुछ नहीं मिला। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में छानबीन की जा रही है। इस बीच एक ही रात में चोरी की इन वारदातों से बाजारवासियों में नाराजगी भी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें