फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को राहुल के गंभीर व दूरदर्शी नेतृत्व की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। देश को राहुल गांधी के गंभीर, दूरदर्शी व ईमानदार नेतृत्व की आवश्यकता है। क्योंकि मोदी सरकार की नासमझी व अहंकारी शासन सत्ता ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। यह विचार अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव व उत्तर प्रदेश सह प्रभारी राजेश तिवारी ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रकट किए।
विज्ञापन

सह प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि कोरोना महामारी प्रबंधन में भाजपा पूरी तरह से फेल साबित हुई है। इसके चलते जब पूरे देश में त्राहि-त्राहि मची तो ऑक्सीजन के संकट से तमाम नागरिकों को अपनी जान गवानी पड़ी। श्मशान घाट पर भी जनता को लूटा गया। उत्तर प्रदेश में मां गंगा त्रासदी की साक्षी हैं। उन्होंने महंगाई के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आज पूरे देश में पेट्रोल व डीजल कहीं सौ के पार तो कहीं सौ रुपये लीटर पहुंच गया है।
देश की जमापूंजी पूंजीपतियों के हाथ भाजपा सरकार ने सौंप दी। भाजपा सरकार की विनाशलीला से यूपी और देश को कांग्रेस ही छुटकारा दिलाएगी। बाद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की समीक्षा की। कटेहरी ब्लॉक की न्याय पंचायत संगठन की समीक्षा में अध्यक्ष नंद कुमार गुप्त, जलालपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र यादव व अकबरपुर ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य तिवारी की पीठ थपथपाई। सह प्रभारी ने पीसीसी सदस्य सरिता यादव, बद्रीनारायण शुक्ल, दुर्गा प्रसाद पांडेय, गिरिज देवी आदि से महिलाओं को व्यापक तौर पर जोड़ने को कहा।
विज्ञापन

सह प्रभारी ने कटेहरी में दर्जनों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। जिला मुख्यालय पर बसपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वाले मलिक हारुन के नेतृत्व में 65 लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इससे पहले जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह कप्तान, रामकुमार पाल, सै. मेराजुद्दीन किछौछवी, मो. अनीश खां, डॉ. विजयशंकर तिवारी समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने सह प्रभारी का स्वागत किया। सह प्रभारी ने युवा जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी आदि को दमदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया। इस मौके पर जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी, संजय तिवारी, अमित जायसवाल, आलोक पाठक, डॉ. जाफर मूसा, गुलाम रसूल छोटू, सुनील सिंह, सुखीलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें