फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छह को होगी मतगणना

Tue, 04 Aug 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन निर्वाचन समिति की बैठक मंगलवार दोपहर को हुई। इसमें सात अगस्त को होने वाली मतगणना कार्यक्रम को बदल दिया गया है। अब मतगणना छह अगस्त को होगी। बैठक में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को विभिन्न नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


प्रत्याशियों और गणमान्य मतदाताओं से चुनाव को सकुशल निपटाने में सहयोग की अपील भी की गई। प्रत्याशियों से सुझाव भी आमंत्रित किया गया। इस दौरान कुछ प्रत्याशियों ने कहा कि अधिकतर पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, ऐसे में मतदान के तत्काल बाद मतगणना करा दी जाए।

सचिव मनीराम यादव ने बताया कि प्रत्याशियों के इस सुझाव को गंभीरता से लेते हुए निर्णय लिया गया कि मतदान के बाद तत्काल मतगणना करा दी जाएगी। ऐसे में जो मतगणना पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सात अगस्त को होनी थी, वह अब छह अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें