फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सभासदों का गुस्सा फूटा

Fri, 17 Apr 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। नगर पंचायत में कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष बढ़ने लगा है। नाराज सभासदों ने नगर में व्याप्त भ्रष्टाचार और मनमाने कामकाज पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की शिकायत मऊ पहुंचकर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा से की है। सभासद संघ के अध्यक्ष विपिन उर्फ राजू वर्मा, नोमान अशरफ, रामकमल यादव, रोहित सिंह व सलमान अन्य ने बृहस्पतिवार को नगर विकास मंत्री से उनके मऊ स्थित आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन


इस दौरान सभासदों ने नगर पंचायत की विभिन्न समस्याओं को बताया। उन्होंने नगर में विकास कार्यों की स्थिति, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य योजनाओं में अनियमितता और पारदर्शिता की कमी का मुद्दा उठाते हुए बताया कि स्ट्रीट लाइट के कार्य में तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया गया। चार कोर तार की जगह दो कोर तार लगाने का आरोप लगाते हुए बताया कि इस मामले में जांच टीम गठित होने के बावजूद रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है।

नगर विकास मंत्री को बताया कि नगर पंचायत में कई कार्य बिना जानकारी के कराए जा रहे हैं। नगर पंचायत में पिछले एक वर्ष से नियमित बैठकें नहीं हो रही हैं। कोरम पूरा न होने के कारण कई बार बैठक स्थगित करनी पड़ रही हैं। इससे विकास कार्यों से जुड़ा बजट पास न होने से विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


सभासदों का कहना है कि वह पिछले दो वर्षों का आय-व्यय विवरण मांग रहे हैं, लेकिन अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया। इस कारण बैठक का बहिष्कार करने को विवश होना पड़ रहा है। बताया कि नगर पंचायत पहले भी विवादों में रही है। अध्यक्ष और ईओ के बीच तालमेल न होने के कारण अक्सर तकरार होती रहती है।

बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान दोनों में कुर्सी को लेकर भी विवाद हुआ था। इस घटना के बाद अध्यक्ष को अपने समर्थकों के साथ धरना देना पड़ा था, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद समाप्त कराया गया। सभासदों ने नगर विकास मंत्री से सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें