फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किल्लत की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर जुटी भीड़

Fri, 17 Apr 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
शहर के अयोध्या मार्ग ​स्थित लाल ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार को डीजल लेने के लिए लगी ग्रा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बृहस्पतिवार को डीजल की किल्लत होने की अफवाह से पंपों पर वाहन चालकों की भीड़ जुट गई। इस दौरान जरूरत से अधिक मात्रा में डीजली की खरीद से भीटी, बसखारी, जलालपुर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ पेट्रोल पंपों पर दोपहर होते-होते पंपों पर डीजल खत्म होने का बोर्ड लग गया। जिन पंपों पर डीजल मिल भी रहा था, वहां टैंक फुल कराने के लिए वाहनों की लंबी कतार लगी दिखी।
विज्ञापन


ईंधन खत्म होने व कीमत बढ़ने की अफवाह लोगों ने वाहनों के साथ एक साथ पांच लीटर की केन में डीजल भरवाना शुरू कर दिया। इसके चलते पंपों पर कर्मचारियों व वाहन चालकों के बीच नोकझोंक भी होती रही। भीटी क्षेत्र के कुछ पंपों पर कुछ समय के लिए ईंधन वितरण धीमा हुआ, लेकिन बाद में आपूर्ति सामान्य रही। बसखारी और हंसवर क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर अधिक भीड़ के कारण प्रतीक्षा करनी पड़ी।

जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। आपूर्ति सामान्य रूप से चल रही है। कुछ स्थानों पर अचानक खरीदारों की भीड़ बढ़ जाने के कारण स्टॉक खत्म होने से लोगों को कुछ परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने व जरूरत के हिसाब से ही ईंधन की खरीद करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें