फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आज से होंगी परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 1591 परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक होगी। कक्षा एक की मौखिक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

पहली पाली में कक्षा दो व तीन की गणित कक्षा चार से छह की की हिंदी और कक्षा सात व आठ की विज्ञान की परीक्षा होगी। इसके अलावा द्वितीय पाली में संस्कृत व उर्दू की परीक्षा होगी। जिले में 1063 प्राइमरी, 520 उच्च व कंपोजिट विद्यालय और आठ कस्तूरबा गांधी विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में कक्षा दो से पांच तक के 1,00,844 और कक्षा छह से आठ तक के 49,060 छात्र-छात्राएं हैं। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई हैं। इसके अलावा शिक्षकों सभी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें