फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अभ्यर्थी ने लगाया काउंसिलिंग प्रक्रिया में धांधली का आरोप, डीएम से संज्ञान लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सहायक अध्यापक पद के लिए चल रही काउंसिलिंग प्रक्रिया में एक महिला अभ्यर्थी ने धांधली का आरोप लगाया है। कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पहली बार जून माह में हुई काउंसिलिंग प्रक्रिया में वह शामिल हुई थी। इस बार की प्रक्रिया में उसका नाम सूची से बाहर कर दिया गया है। उसका गुणांक 73.19 है, उससे कम गुणांक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई है। इस बाबत उसने जब बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई तो कोई कुछ सुनने को तैयार नही है। महिला अभ्यर्थी ने पूरे मामले की शिकायत डीएम से करने के साथ ही पोर्टल पर मुख्यमंत्री से भी किया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के फूलपुर खैरुद्दीनपुर खेमीपुर की मूल निवासी स्मिता सौम्या ने डीएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर चल रही 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की काउंसिलिंग में धांधली का आरोप लगाया है। स्मिता ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जून माह में उसने काउंसिलिंग में हिस्सा लिया था। किसी कारण से यह काउंसिलिंग प्रक्रिया निरस्त हो गई। इस बीच एक बार फिर जब शासन के निर्देश पर काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरु हुई तो उसका नाम ही सूची से गायब कर दिया गया। उसका गुणांक 73.19 है।
इससे कम गुणांक वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग करायी गई है। इस बाबत जब उसने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तो कोई कुछ बताने को तैयार नही है। स्मिता ने डीएम राकेश कुमार मिश्र से मामले को तत्काल संज्ञान में लिए जाने की मांग की है। उधर बीएसए अतुल कुमार सिंह का कहना हैै कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जा रही है। यदि शिकायत मिली तो मामले को दिखवाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें