फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए पांच नए लोगों के भेजे नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बने क्वारंटीन सेंटरों पर रखे गए लोगों के खून के नमूने जांच के लिए भेजने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को पांच ऐसे लोगों के खून का नमूना जांच के लिए भेजा गया। अब तक 239 नमूने जांच के लिए भेजे गए। 197 नमूनों की रिपोर्ट आई। सभी निगेटिव निकली। 42 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी शेष है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना वॉयरस के संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए शासन ने जांच के कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए हैं। शासन के दिशा निर्देशानुसार जिले से प्रतिदिन जांच के लिए ब्लड के नमूने भेजे जा रहे हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित क्वारंटीन केंद्रों पर क्वारंटीन के लिए रखे गए नागरिकों में से यदि किसी की तबियत खराब होती है, तो उसके ब्लड का नमूना जांच के लिए भेजा जाता है।
शनिवार को ऐसे ही 5 नागरिकों के ब्लड का नमूना जांच के लिए भेजा गया। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अब तक कुल 239 ब्लड के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। 197 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। सभी रिपोर्ट निगेटिव है। 42 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें