फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में गायब मिले नोडल अधिकारी, मिली प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
फोटो 14, अंबेडकरनगर के टांडा में रोडवेज कार्यशाला का निरीक्षण करते कमिशभनर एमपी अग्रवाल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान के दौरान मौके से नोडल अधिकारी डॉ. आरके सिंह नदारद मिले। इस पर मंडलायुक्त अयोध्या एमपी अग्रवाल ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्ट दिए जाने का निर्देश दिया। आयुक्त ने इस तरह की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह स्थिति अत्यंत अनुचित है। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति कतई न होने पाए। इससे पहले आयुक्त ने जहां 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की, वहीं इल्तिफातगंज स्थित कान्हा पशु आश्रयस्थल व टांडा बस स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन वर्कशॉप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले के दौरे पर गुरुवार को मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने सबसे पहले इल्तिफातगंज स्थित कान्हा आश्रयस्थल का निरीक्षण किया। पशुओं की संख्या, उनके चारे की व्यवस्था व दवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। कहा कि पशुओं की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पशुओं को ठंड से बचाने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। इसके बाद मंडलायुक्त टांडा पहुंचे और बस स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन बस डिपो कार्यशाला का निरीक्षण किया।
3 करोड़ 30 लाख 65 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वर्कशॉप के निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने कार्यदायी संस्था राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के अधिकारियों से निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण में मानक का पूरा ध्यान रखा जाए। यदि गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत सामने आई, तो जांच के बाद कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

बाद में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की समीक्षा की। अर्थ संख्या अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि जिले में 21 परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि जिला कारागार में 98 प्रतिशत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदुआईकला का 96 प्रतिशत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेसुल्तानपुर का 80 प्रतिशत निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम द्वारा पूर्ण कराया गया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर में महिला छात्रावास का निर्माण कार्य भूतल स्थल के छत तक का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष राशि आने के बाद कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
राजकीय बालिका छात्रावास भीटी का निर्माण 36 प्रतिशत पूर्ण पाया गया। मंडलायुक्त ने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निर्माण में मानक का भी पूरा ध्यान दिया जाए। मण्डलायुक्त ने धान खरीद व किसानों के भुगतान के बारे में जानकारी प्राप्त की। विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी क्रय केंद्रों द्वारा 90 प्रतिशत तक का भुगतान कर दिया गया है।
पीसीएफ द्वारा संचालित एजेंसियों द्वारा 83 प्रतिशत भुगतान कर दिए जाने की जानकारी दी गई। अंत में मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां प्राप्त की। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश देने के साथ ही उन्होंने कोविड-19 वैक्सीनेशन का जायजा लिया। वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. आरके सिंह मौके पर उपस्थित नहीं मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए मण्डलायुक्त प्रतिकूल प्रविष्ट देने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम राकेश कुमार मिश्र, सीडीओ घनश्याम मीणा, सीएमओ डा. अशोक कुमार, एडीएम डा. पंकज कुमार वर्मा समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें