फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला की इलाज के दौरान मौत, 48 लोगों का लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना से संक्रमित महिला की लखनऊ स्थित राममनोहर लोहिया अस्पताल में गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में कोरोना संक्रमण से जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। इस बीच गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए। अब तक जिले में 1841 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 50 मरीजों का ही इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। उधर, गुरुवार को जिला अस्पताल में 48 नागरिकों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

अकबरपुर विकास खंड के मीरापुर माउख निवासी 38 वर्षीय महिला को कोरोना संक्रमित होने के बाद बीते दिनों लखनऊ स्थित राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने महिला की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। उधर, कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिले में जांच का कार्य लगातार जारी है। गुरुवार को जिला अस्पताल में 48 नागरिक कोरोना जांच के लिए पहुंचे। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि गुरुवार को जांच के लिए पहुंचे 48 नागरिकों का डॉ. मनोज शुक्ला व डॉ. प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें