फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड को ट्रक ने रौंदा, गई की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। तेरहवीं कार्यक्रम में भाग लेने बाइक से दोस्तपुर जा रहे जलालपुर कोतवाली में तैनात होमगार्ड को बेवाना थाना क्षेत्र के दियरा रसूलपुर गांव के पास ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जलालपुर थाना अन्तर्गत मंगुराडिला सरैया गांव निवासी शिवकुमार सिंह (48) पुत्र रामकलश मंगलवार देर शाम बाइक से सुल्तानपुर के दोस्तपुर में एक त्रयोदशी कार्यक्रम में भाग लेने बाइक से जा रहा था। जब वह बेवाना के दियरा रसूलपुर गांव के पास पहुंचा तो उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक वाहन लेकर भाग गया।
घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, कोतवाल जलालपुर मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शिवकुमार कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें