फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चार और मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगातार गिरते तापमान के बीच जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1776 हो गई। हालांकि मौजूदा समय में मात्र 31 का ही इलाज अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है। बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से जिले में एक बार फिर से कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी चार नए मरीज सामने आए। सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि चार नए मरीजों के सामने आने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1776 हो गई है। 1709 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। ऐसे में मात्र 31 मरीजों का ही इलाज अलग अलग अस्पताल में चल रहे हैं। सीएमओ ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन ने जो गाइडलाइन जारी की है, उसका न सिर्फ खुद पालन करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें