फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत तरीके से टिकट बिक्री की शिकायत पर आरपीएफ की क्राइम ब्रांच ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। गलत तरीके से रेलवे आरक्षण टिकट बुकिंग की शिकायत पर सोमवार को आरपीएफ लखनऊ की क्राइम ब्रांच की टीम ने बसखारी बाजार में एक मोबाइल की दुकान पर छापा मारा। पुलिस टीम ने छापा मारकर दुकान संचालक समेत दो को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से बाजार के अन्य मोबाइल व ऑनलाइन कार्य करने वाले कंप्यूटर संचालकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुकानदार अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए। हालांकि, टीम ने अन्य किसी दुकान पर छापा नहीं मारा। इसके बाद दोनों युवकों को अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन

सोमवार पूर्वाह्न करीब बसखारी बाजार में दुकानदारों में उस समय अफरा तफरी मच गई जब पता चला कि आरपीएफ लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम जलालपुर रोड स्थित एक मोबाइल की दुकान पर छापा मारने पहुंची है। क्राइम के इंस्पेक्टर नीरव मिश्र व यशवंत सिंह की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने दुकान पर मौजूद दो युवकों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान शाहगंज रेलवे थाने के पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। इंस्पेक्टर नीरव मिश्र ने बताया कि कुछ दिन पहले शिकायत मिली थी कि दुकानदार द्वारा फर्जी आईडी से टिकट बुक किया जा रहा था। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर चली गई। एसओ बसखारी श्रीनिवास पाण्डेय ने बताया कि इस कार्रवाई के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें