अंबेडकरनगर। मंगलवार को भी जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए 32 लोगों के सैंपल लिए गए। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि मंगलवार को 32 लोगों के नमूने जांच को लिए गए। प्रोटोकॉल के बीच डॉ. डीपी वर्मा व डॉ. योगेश वर्मा के नेतृत्व में नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि तापमान गिरने के चलते कोरोना के सक्रिय होने की आशंका अधिक होती है। कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। ऐसे में इसे फैलने से रोकने के लिए शासन ने जो गाइड लाइन जारी की है, उसका पालन करें। प्रतिदिन गुनगुना पानी पीएं। कुछ-कुछ देर पर साबुन से हाथ धोते रहें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। घर से निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। समय-समय पर खुद को सैनिटाइज करते रहें।